नाइजीरियाई गैंग ने ठगी की रकम जमा करने के लिए 40 खाते किराये पर लिए थे, खाताधारकों को 2% तक कमीशन देता था



  • खाताधारक महज 1.5 से 2% कमीशन लेकर खाते में अाई राशि निकवालकर मध्यस्थ काे दे देते थे


जयपुर. जयपुर के जवाहरात व्यवसायी की ई मेल अाईडी हैक कर अाठ लाख रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरियाई गैंग ने राजस्थान, दिल्ली तथा हरियाणा में करीब 40 से ज्यादा स्थानीय लाेगाें के अकाउंट किराए पर ले रखा था। इन अकाउंट्स में ठगी की राशि जमा हाेती थी। खाताधारक महज 1.5 से 2% कमीशन लेकर खाते में अाई राशि निकवालकर मध्यस्थ काे दे देते थे। मध्यस्थ इस राशि काे नाइजीरियाई गिराेह तक पहुंचा देता था। जांच में सामने अाया कि गुड़गांव के एक रिक्शा चालक के नाम से 15 खाते खुले हुए हैं।


गिराेह के मास्टरमाइंड नाइजीरियाई निवासी इरिक चुकवुडी अाेकफाेर काे चार दिन पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपाेर्ट से पकड़ा गया था। उसने पूछताछ में 40 से ज्यादा स्थानीय लाेगाें के बैंक अकाउंट में ठगी की राशि उसके गिराेह द्वारा जमा करवाने की बात कबूल की है। गिराेह के मास्टरमाइंड काे शुक्रवार काे रिमांड अवधि पूरी हाेने पर काेर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि अाेकफाेर के पास से लैपटाॅप, सात माेबाइल व पेन ड्राइव बरामद किए थे। अारेापी ने फर्जी नाम से माेबाइल सिम ले रखी थीं। फेसबुक पर फर्जी अकाउंट्स बनाकर अाराेपी भारतीय महिलाअाें से दाेस्ती करता था। ज्यादातर नाॅर्थ ईस्ट की महिलाअाें से दाेस्ती थी।


मास्टरमाइंड की आज नाइजीिरया में थी शादी, एक िदन पहले ही जेल गया


एसओजी की पूछताछ में सामने अाया कि मास्टरमाइंड का मेडिकल वीजा जनवरी में समाप्त हाेने वाला था। इसके चलते उसने दिल्ली में अपना सारा सामान बेच दिया था अाैर नाइजीरिया जाने वाला था। अाराेपी की शादी 4 जनवरी काे नाइजीरिया की एक युवती से हाेने वाली थी। शादी के बाद वह भारत अाता। मगर पहले ही पकड़ा गया।