मुंबई के अंधेरी में Sex Racket का भंड़ाफोड़, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में


मुंबई के अंधेरी में Sex Racket का भंड़ाफोड़, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में


मुंबई के अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित एक होटल से कथित रूप से संचालित एक देह व्यापार गिरोह का मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने  रात में भंडाफोड़ किया.


मुंबई: 


मुंबई के अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित एक होटल से कथित रूप से संचालित एक देह व्यापार गिरोह का मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार रात में भंडाफोड़ किया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि तीन व्यक्तियों को आईपीसी और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.


उन्होंने कहा, 'अंधेरी के जीबी नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा 10 की एक टीम ने स्थान पर छापा मारा. मुख्य आरोपी करन नमन यादव उर्फ गुल्ली यह गिरोह चलाता था और ऑनलाइन और कई मोबाइल फोन नंबरों से लोगों से संपर्क करता था.